Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana पंजीकरण प्रक्रिया व आवेदन फॉर्म चेक करे और चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना स्टेटस एवं लॉगिन देखे | सरकार द्वारा देश के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा कई बीमा योजनाएं भी संचालित की जाती हैं।
आज हम आपको राजस्थान सरकार की ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा। इस लेख को पढ़कर आपको इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना क्या है?, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, विशेषताएं, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े.
Table of Contents
Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana 2022
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 1 मई से आरंभ होने जा रही है। इस योजना के अंतर्गत सरकारी एवं योजना से जुड़े निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर लाभार्थी को ₹500000 तक के निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री जी द्वारा 27 मार्च को एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana की तैयारियों को लेकर समीक्षा की है। मुख्यमंत्री जी द्वारा यह भी बताया गया कि प्रदेश के नागरिकों को मुख्यमंत्री निशुल्क दवा और जांच योजना के माध्यम से ओपीडी में निशुल्क चिकित्सा का लाभ पहले से प्राप्त हो रहा था।
- अब इस योजना के माध्यम से अस्पताल में भर्ती होने पर भी निशुल्क इलाज प्रदान किया जाएगा। अब प्रदेश के सभी परिवार ₹500000 तक की स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
- Mukhyamantri Chiranjeevi Svasthya Bima Yojana 2022 के माध्यम से चिकित्सा में होने वाले बड़े खर्च से लोगों को मुक्ति मिलेगी। इसी के साथ प्रदेश के हर एक नागरिक को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी।
- इस योजना के अंतर्गत उन परिवारों को पंजीकरण करवाना होगा जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना में शामिल नहीं है।
Key Highlights Of Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana 2022
योजना का नाम | मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना |
किसने आरंभ की | राजस्थान सरकार |
लाभार्थी | राजस्थान के नागरिक |
उद्देश्य | 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च की जाएगी |
साल | 2022 |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana योजना के अंतर्गत जोड़े गए ऑर्गन ट्रांसप्लांट पैकेज
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के नए पैकेज के अंतर्गत अब सरकार द्वारा ऑर्गन ट्रांसप्लांट की सुविधा जोड़ने का भी निर्णय लिया गया है। इस बात की जानकारी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा प्रदान की गई। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से अब बोन मैरो एवं कोकलियर इंप्लांट की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। नए पैकेज को लेकर योजना से जुड़े सभी अस्पतालों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा सॉफ्टवेयर में भी सभी महत्वपूर्ण बदलाव कर दिए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत कोकलियर इंप्लांट के 5 पैकेज, बोन मैरो ट्रांसप्लांट के 9 पैकेज, लिवर ट्रांसप्लांट के 8 पैकेज एवं हार्ट ट्रांसप्लांट के 7 पैकेज ऐड किए गए हैं। पहले इस योजना के माध्यम से 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता था जिसे अब बढ़ाकर 10 लाख कर दिया गया है।
Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी नागरिकों को ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश का कोई भी नागरिक बीमार होने पर उपचार से वंचित नहीं रहेगा। अब प्रदेश का प्रत्येक नागरिक बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकेगा। इसी के साथ प्रदेश के नागरिकों को बीमारी के इलाज में होने वाले बड़े खर्च से मुक्ति मिलेगी। इस योजना का लाभ वह परिवार भी उठा सकते हैं जो राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना में शामिल नहीं है। Rajasthan Chiranjeevi Svasthya Bima Yojana के माध्यम से अब प्रदेश के नागरिक आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर भी अपना अच्छा से अच्छा इलाज करवा पाएंगे।
Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Statistics
पंजीकृत लाभार्थी परिवार | 13,517,298 |
कृषक (लघु और सीमांत) | 1,542,710 |
संविदा कर्मी (समस्त विभागों/बोर्ड/निगम/सरकारी कंपनी) | 76,936 |
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम | 10,489,833 |
सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र परिवार | 1,199 |
निरक्षित एवं असहारा परिवार | 298,193 |
निशुल्क श्रेणी के अलावा सभी परिवार | 1,108,427 |
लाभवंती संख्या | 1,264,314 |
इन नागरिकों को नहीं करना होगा प्रीमियम का भुगतान
इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹850 के प्रीमियम का भुगतान करना होगा। लेकिन राष्ट्रीय खाद सुरक्षा और सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 में आने वाले 1,10,00,000 परिवार, लघु एवं सीमांत किसान के अंतर्गत आने वाले 13 लाख परिवार एवं संविदा कर्मी के 4 लाख परिवारों को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार के प्रीमियम के भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। वह इस योजना का लाभ निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। इनके अलावा अन्य परिवारों को ₹850 के प्रीमियम का भुगतान करना होगा। मुख्यमंत्री जी के द्वारा इस योजना का प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश सभी अधिकारियों को दिए गए हैं। जिससे कि सभी पात्र नागरिकों तक इस योजना का लाभ पहुंच सके।
- राजस्थान प्रदेश के सभी नागरिकों तक स्वास्थ्य बीमा पहुंचाने वाला पहला राज्य बना है। यदि आपने इस योजना के अंतर्गत 30 अप्रैल से पहले पहले पंजीकरण नहीं करवाया तो आपको पंजीकरण करवाने के लिए 3 महीने का इंतजार करना होगा।
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 10 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे से एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनप्रतिनिधि और कर्मियों के साथ इस योजना के संबंध में संवाद किया गया। इस संवाद का विभिन्न सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से प्रसारण किया गया।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना टोल फ्री नंबर की सुविधा
इस योजना को राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ हो गई है। पंजीकरण के दौरान आवेदकों को कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान द्वारा टोल फ्री नंबर की सुविधा आरंभ की गई है। इस टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके आवेदक अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। यह टोल फ्री नंबर 18001806127 है।
- इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाने के लिए 10 अप्रैल तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 10 अप्रैल के बाद भी आवेदकों द्वारा पंजीकरण करवाया जा सकता है।
- यह पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से या ईमित्र के माध्यम से 30 अप्रैल तक किया जा सकता है। 1 मई से इस योजना का लाभ मिलना आरंभ हो जाएगा।
- इस योजना के लाभार्थी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, सेटेलाइट हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज से जुड़े हॉस्पिटल, रेलवे हॉस्पिटल, प्राइवेट हॉस्पिटल आदि के माध्यम से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
राजस्थान के प्रत्येक नागरिक को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा कवर
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से आरंभ हो गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा। इस योजना की एक खास बात यह भी है कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान की जाएगी। राजस्थान पूरे देश का ऐसा पहला राज्य बना है जहां प्रत्येक नागरिक को सरकार की ओर से स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस योजना की पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ होने की जानकारी राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा ट्वीट के माध्यम से भी प्रदान की गई।
- इस योजना के माध्यम से राजस्थान के प्रत्येक नागरिक को चिकित्सा राहत प्राप्त होगी। यदि आप भी इस स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द इस योजना के अंतर्गत आवेदन करवाना होगा।
- Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगी। 1 मई से सभी लाभार्थियों को इस योजना का लाभ प्राप्त होना आरंभ हो जाएगा।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकरण का शुभारंभ
इस योजना के माध्यम से राजस्थान के नागरिकों को ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिनियम तथा सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के 1.10 करोड़ परिवार शामिल किए गए हैं। इसी के साथ प्रदेश में सभी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों, लघु एवं सीमांत किसानों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। इन सभी परिवारों को पंजीकरण करवाना आवश्यक है। बाकी अन्य परिवार प्रीमियम राशि के प्रति वर्ष 50% भुगतान करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana के अंतर्गत सभी पात्र परिवार 1 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
पात्रता एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आवेदक राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार से होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
यदि आप Rajasthan Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
पहला चरण
- सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको Registration के Section के अंतर्गत क्लिक हेयर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको रीडायरेक्ट टू एसएसओ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब यदि आप अपने पोर्टल पर पहले से रजिस्ट्रेशन किया हुआ है तो आपको अपना Login ID, Paasword तथा Captcha Code दर्ज करके लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- यदि आपने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया हुआ है तो आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको अपनी Category का चयन करना होगा जो कि कुछ इस प्रकार है।
- सिटीजन
- उद्योग
- गवर्नमेंट एम्पलाई
-
दूसरा चरण
- इसके पश्चात आपको पंजीकरण करने के लिए नीचे दिए गए विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप पोर्टल पर पंजीकरण कर पाएंगे।
- इसके पश्चात आपको लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपका अपना Username, Paasword तथा Captcha Code दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको ABMGRSBY एप्लीकेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- यदि आप पुराने यूजर हैं तो आपको अपना Username और Paasword दर्ज करना होगा और यदि आप नए यूजर हैं तो आपको New User के विकल्प पर क्लिक करना होगा और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- इसके पश्चात आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को Upload करना होगा।
- इसके पश्चात आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।
Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन
- सर्वप्रथम आपको ग्राम पंचायत स्तर पर या फिर ब्लॉक स्तर पर आयोजित इस योजना के पंजीकरण शिविर में जाना होगा।
- इसके पश्चात आपको शिविर से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का पंजीकरण फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
- अब आपको फॉर्म से सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- इसके बाद आपको यह फॉर्म शिविर में जमा करना होगा।
- इस प्रकार आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर पाएंगे।
- अब आपको शिविर से एक रेफरेंस नंबर प्राप्त होगा।
- आपको इस रेफरेंस नंबर को संभाल कर रखना होगा।
- इस रेफरेंस नंबर के माध्यम से आप अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- इसके पश्चात आपको रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजें के अंतर्गत अपना जनाधार नंबर दर्ज करना होगा।
- अब आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- संबंधित जानकारियां की कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी
एंपैनल्ड हॉस्पिटल लिस्ट देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको क्लिक हियर फॉर हॉस्पिटल लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।