WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हरियाणा मे गर्मी की छुट्टियाँ घोषित, सभी जिलों की सभी कक्षाओं की छुट्टी की गई, नोटिस यहाँ से देखें

Haryana School Summer Vacation 2024 Notice: हरियाणा में गर्मी की छुट्टियाँ 28 मई से 30 जून तक रहेंगी। अत्यधिक गर्मी के कारण राज्य के 11 जिलों में पहले ही सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियाँ घोषित की जा चुकी थीं। ये जिले हैं: सिरसा, कैथल, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, रेवाड़ी, सोनीपत, रोहतक, नूह, और पानीपत। आज, 27 मई 2024 को, पूरे हरियाणा के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।

Join WhatsApp Channel

विद्यालय शिक्षा निदेशालय, हरियाणा ने 27 मई को आदेश जारी कर पूरे राज्य के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 28 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियाँ घोषित कर दी हैं।

Haryana Summer Vacation 2024 Date 28 मई -30 जून 2024

Haryana School Summer Vacation 2024 overview

हरियाणा में अत्यधिक गर्मी के कारण सिरसा, कैथल, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, रेवाड़ी, सोनीपत, रोहतक, नूह और पानीपत जिलों में स्कूलों की छुट्टियाँ घोषित कर दी गई हैं। इन जिलों के उपायुक्तों ने गर्मी की स्थिति का आकलन करने के बाद यह निर्णय लिया है।

चरखी दादरी में 20 मई से अगले आदेश तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया। कैथल में भी 25 मई तक पहली से पांचवी कक्षा तक के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में छुट्टियाँ घोषित की गई हैं, जबकि छठी से बारहवीं कक्षा तक की कक्षाएँ जारी रहेंगी। इसी प्रकार, सिरसा और हिसार जिलों में आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 24 मई तक छुट्टियाँ घोषित की गई हैं। करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, रेवाड़ी और सोनीपत में भी छुट्टियाँ घोषित की गई हैं।

फ्री स्कूटी योजना 2024 फॉर्म लिंक

हरियाणा के 11 जिलों – महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में 23 मई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में 23 मई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। जींद और सोनीपत में 21 और 22 मई को ऑरेंज अलर्ट और 23 मई को रेड अलर्ट जारी किया गया है। रोहतक और झज्जर में 20 मई को ऑरेंज अलर्ट और 23 मई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है।

गर्मी की स्थिति को देखते हुए सभी जिला उपायुक्तों को स्कूलों में छुट्टियाँ घोषित करने का अधिकार दिया गया है। 11 जिलों में 24 मई तक पहली से पांचवी कक्षा और कुछ जिलों में आठवीं कक्षा तक की छुट्टियाँ घोषित की गई थीं।

Important links

हरियाणा मे गर्मी की छुट्टी शुरू 28 मई 2024
हरियाणा मे गर्मी की छुट्टी खत्म 30 जून 2024
छुट्टियां होने का नोटिस Notification
   

Leave a Comment