Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

HSSC Group D Cut Off 2023: ग्रुप डी CET मे इतने नंबर हैं तो सिलेक्शन पक्का

HSSC Group D Cut Off 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हाल ही में ग्रुप डी के 13,356 पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) परीक्षा का आयोजन किया। इस परीक्षा के लिए कुल 13,76,337 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा कुल चार पालियों में आयोजित की गई, जिसमें 8,54,561 अभ्यर्थी शामिल हुए। यानी कि 65.08% अभ्यर्थी परीक्षा देने आए।

 

परीक्षा के बाद, पदों के हिसाब से एक पद के लिए 63 अभ्यर्थियों के बीच काम्पिटिशन रह गई है। हरियाणा एसएससी के अध्यक्ष भोपाल सिंह खत्री ने पहले ही घोषणा कर दी थी की 2-3 सप्ताह के अंदर उत्तर कुंजी और एक महीने के अंदर इस भर्ती का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

HSSC CET Group D Answer Key 2023

अब अभ्यर्थियों के मन में HSSC Group D Cut Off 2023 को लेकर चिंता है कि क्या उनका चयन होगा या नहीं और कट ऑफ कितनी रहेगी व फाइनल मेरिट कितने अंक पर लगेगी।

लाखों अभ्यर्थियों के अंकों का सर्वे करने के बाद हमने यह अनुमान लगाया है कि एचएसएससी ग्रुप डी परीक्षा की कट ऑफ अनुमानित कितनी रह सकती है जिसका विश्लेषण यहां पर किया गया है।

HSSC Group D Cut Off 2023

हमारे सर्वे के अनुसार, HSSC Group D Cut Off 2023 केटेगरी अनुसार निम्नलिखित रह सकती है। यह कटऑफ लिखित परीक्षा के 95 अंकों पर आधारित है। ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें से प्रत्येक सही उत्तर के लिए 0.95 अंक दिए जाएंगे। 5 अंक सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आधार पर दिए जाएंगे।

केटेगरी  कटऑफ
General 71 अंक
EWS 70 अंक
BCB 68 अंक
BCA 66 अंक
SC 63 अंक
PH 55 अंक
ESM 52 अंक
ESP HSSC Group D Cut Off 2023 51 अंक

जैसा कि आप जानते हैं, हरियाणा एसएससी ग्रुप सी की भर्ती कोर्ट में लंबित है। उस भर्ती के परिणाम से ग्रुप डी भर्ती पर गहरा असर पड़ सकता है। यदि ग्रुप सी की भर्ती पहले हो जाती है, तो ग्रुप डी की कट ऑफ 4-5 अंक कम रह सकती है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी 10 नवंबर 2023 को जारी कर दी गयी है । परिणाम नवंबर के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा जारी की गई ग्रुप डी कट ऑफ केवल अनुमानित है। यह कट ऑफ लाखों अभ्यर्थियों के अंकों के आधार पर निकाली गई है, जिसमें त्रुटियां हो सकती हैं। इसलिए, इस कट ऑफ को अंतिम मानने से बचें। HSSC Group D Cut Off 2023 अंतिम कट ऑफ केवल परिणाम के बाद ही घोषित की जाएगी।

Leave a Comment